फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मामूली से विवाद को लेकर युवकों के दो पक्षों में संघर्ष

मामूली से विवाद को लेकर युवकों के दो पक्षों में संघर्ष

Sat, 07 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मामूली से विवाद को लेकर युवकों के दो पक्षों में संघर्ष
बाइक सवारों ने परिवार पर बोला हमला, फायरिंग
विज्ञापन

नजीबाबाद। मामूली से विवाद को लेकर बाइक सवार युवकों के एक गुट ने गांव सरवनपुर जाकर युवक के घर पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। हमला करके भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटा। एक युवक को उपचार के लिए बिजनौर रेफर किया गया है।
गांव सरवनपुर में शुक्रवार की दोपहर करीब लगभग 12 बजे कई बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए प्रिंस के घर में घुसकर युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। शस्त्रों से लैस युवकों ने प्रिंस राठी के चाचा रामनरेश पर हमला कर दिया। अचानक हुई फायरिंग और हंगामे से गांव के लोग सड़कों पर आ गए। हमलावर बाइक सवार युवकों को ललकारने पर भागते हुए दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नजीबाबाद के एक कोचिंग सेंटर पर सरवनपुर निवासी देशराज राठी के पुत्र प्रिंस राठी का राहुल व अक्षय से किसी बात को लेकर तीन दिन पूर्व विवाद हुआ था। आरोप है कि राहुल व अक्षय ने कई गांव के अपने साथियों को अपने साथ लेकर बाइक से गांव पहुंचकर प्रिंस राठी के घर हमला बोल दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हमलावर मोहित निवासी सड़ियापुर अगरी और विशाल निवासी झलरा को हिरासत में ले लिया है। उनके पास से 12 बोर का तमंचा, एक कारतूस का खोखा बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल से हमलावरों की दो बाइक भी कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल पहुंची पुलिस, बड़ी घटना टली
नजीबाबाद। सीओ के नेतृत्व में मात्र 10 मिनट के भीतर पुलिस सरवनपुर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा संभव था। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही दो हमलावर युवकों को भीड़ के बीच से अपने कब्जे में ले लिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रिंस और राहुल के बीच बाइक भिड़ने को लेकर दो दिन पूर्व विवाद हुआ था। राहुल ने आसपास के गांव के साथियों को लेकर प्रिंस के घर पर हमला बोलकर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed