फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के भाई की आंख फोड़ी

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के भाई की आंख फोड़ी

Thu, 19 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के भाई की आंख फोड़ी
बिजनौर। लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने अपने पिता, चाचा और सगे भाई के साथ मिलकर अपने पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट की। बचाव में आए युवती के भाई के सिर में सरिया मार दिया। उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि गांव का ही आकाश उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज की। कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपी अपने पिता जितेंद्र सिंह, चाचा विकल तथा सगे भाई अंचल के साथ लाठी-डंडों और सरिया लेकर उसके घर पर आ गया और युवती के पिता के साथ मारपीट करने लगा। बचाव में आए युवती के भाई के सिर में सरिया मार दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed