{"_id":"5a3c013f4f1c1bb6678c36ae","slug":"191513881919-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश के कारण युवती ने लगाई नहर में छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह क्लेश के कारण युवती ने लगाई नहर में छलांग
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर/बरुकी/कोतवाली देहात। गृह क्लेश के कारण अपने भाई के साथ घर लौट रही एक युवती ने बाइक से उतरकर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन भाई ने ग्रामवासियों की मदद से युवती को नहर से बाहर निकाला गया। गंभीर अवस्था में युवती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। गांववासियों के मुताबिक जब युवती को नहर से निकाला गया तो उसके मुंह से छाग भी आ रहे थे।
ग्राम सुमाल खेड़ी निवासी संजीव कुमार अपनी चचेरी बहन रिशु (18) पुत्री मेहमपाल को किरतपुर से बाइक से लेकर शादीपुर होते हुए नहर के रास्ते से अपने गांव जा रहा था। उसकी बहन ने गांव शादीपुर के पास बाइक रोकने को कहा। भाई संजीव कुमार के बाइक रोकते ही उसकी बहन नहर में कूद गई। बहन रिशु के नहर में कूदने के बाद संजीव के शोर मचा दिया और उसके बचाने के लिए नहर में कूद गया। संजीव ने बामुश्किल गांववासियों की मदद से बहन को नहर से निकाला। गांववासियों ने गांव शादीपुर में ही उसको उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सक ने युवती की गंभीर हालत देखते हुए उसके बिजनौर ले जाने की सलाह दी। युवती का भाई उसे एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल चला गया, जहां से चिकित्सकों ने उसको मेरठ रेफर कर दिया। युवती के भाई संजीव के मुताबिक रिशु की अपने परिजनों से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। इसकी कारण शायद उसने यह कदम उठाया है। उसने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। वहीं गांववाले में चर्चा है कि जब युवती को नहर से निकाला गया तो उसके मुंह से छाग भी आ रहे थे, लगता है कि उसने जहर खाया है। घटना की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।