फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नजीबाबाद में ट्रक से शैंपू की 167 पेटियां चोरी

नजीबाबाद में ट्रक से शैंपू की 167 पेटियां चोरी

Wed, 30 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में ट्रक से शैंपू की 167 पेटियां चोरी
ट्रक से 1.25 लाख रुपये का शैंपू चोरी
विज्ञापन

नजीबाबाद। ट्रक में भरा 1.25 लाख रुपये का शैंपू तिरपाल काटकर चुरा लिया। बिहारी तिराहे के निकट घटी इस घटना से ट्रक चालक जो गाड़ी का मालिक भी है, ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
उत्तराखंड के सिलीगुड़ी से कानपुर डाबर कंपनी का शैंपू ट्रक संख्या एचआर 58-9000 में जा रहा था। ट्रक चालक एवं स्वामी सहारनपुर निवासी श्याम सिंह ने सोमवार की रात नजीबाबाद में गुजारने के लिए बिहारी तिराहे के निकट फ्लाईओवर उतार पर खड़ा कर दिया। श्याम सिंह ट्रक में ही सो गया। प्रात: जब उसकी आंख खुली तो ट्रक का तिरपाल कटा हुआ था। ट्रक में शैंपू की लगभग 167 पेटियां गायब थीं। ट्रक का तिरपाल काटकर हजारों रुपये का शैंपू चोरी होने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ट्रक चालक श्याम सिंह ने आदर्शनगर चौकी से करीब 50 मीटर के फासले पर हुई घटना की जानकारी पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी जयवीर सिंह मान ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक से शैंपू चोरी होने की घटना की जांच की। श्याम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में करीब 1.25 लाख रुपये का शैंपू चोरी होने की तहरीर पुलिस को सौंपी। नगर और मंडावली क्षेत्र में ट्रक से पहले भी शैंपू व अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं घट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed