फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजली का तार

बिजली का तार

Sat, 07 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजली का तार
स्योहारा। सड़क के किनारे जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहे किशोर की बिजली के तार की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। आसपास खेतो में काम कर रहे किसानों ने शोर मचा कर जानकारी दी। किशोर की मौत की खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर देखने वालों की भीड़ जमा हो गयी। परिजन बिना कोई कार्रवाई शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पटवारियान निवासी फ़ारुख़ का पुत्र अल्तमस 15 वर्ष शाम पांच बजे ठाकुरद्वारा रोड पर लगे पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। पेड़ के पास ही बिजली के तार थे। पेड़ पर अचानक असंतुलित होने से उसका पैर बिजली के तार को छू गया। इससे झटके के साथ वो जामुन के पेड़ पर लटक गया। आसपास के लोगों ने उसे बिजली का करेंट लगते तथा पेड़ पर लटके देखा। उन्होंने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी। परिजनों को किशोर की मौत की जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया। घटना स्थल पर देखने वालों की भीड़ लग गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। शव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने पर परिजन शव को घर ले गए। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि परिजन कोई भी करवाई नहीं चाहते थे। इस लिए अस्पताल से शव ले कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed