फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दंडवत यात्रा कर मोदी से मिलने जा रहे पुजारी से अभद्रता

दंडवत यात्रा कर मोदी से मिलने जा रहे पुजारी से अभद्रता

Sat, 30 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दंडवत यात्रा कर मोदी से मिलने जा रहे पुजारी से अभद्रता
सैदनगली। दंडवत यात्रा करके प्रधानमंत्री मोदी से मिलने जा एक पुजारी से बाइक सवारों ने अभद्रता कर दी। पुलिस के पहुंचने पर बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जनपद बदायूं थाना इस्लामनगर के गांव पिवारी के शिव मंदिर में राहुल शर्मा पुजारी हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए 22 मई को पिवारी से दंडवत होकर निकले हैं। शुक्रवार को जैसे ही पुजारी राहुल शर्मा सैदनगली के पास पहुंचे तो दो बाइक सवार युवकों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिससे परेशान होकर राहुल शर्मा ने डायल 100 पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को थाने लाकर खड़ा कर दिया और युवकों की तलाश कर रही है। राहुल शर्मा ने बताया कि वह अपनी पांच प्रमुख मांगो को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से दंडवत होकर मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष किरनपाल सिंह से मिलकर मांग की है कि उन्हें थाने की सीमा से बाहर जाने तक सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed