फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मारपीट व दहेज का मुकदमा

मारपीट व दहेज का मुकदमा

Fri, 22 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मारपीट व दहेज का मुकदमा
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। गांव हीमपुर दीपा निवासी स्वर्गीय बेगराज सिंह की पुत्री आरजू पुलिस कांस्टेबल है। इसका विवाह 29 सितंबर 2017 को अनुज शर्मा पुत्र रामप्रकाश निवासी गांव हलुपुरा थाना धनौरा जिला अमरोहा के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज के नाम पर आरजू को परेशान करने लगे। पति अनुज शर्मा बेरोजगार था। कारोबार करने के नाम पर पांच लाख की मांग करने लगा। इस समय आरजू की पोस्टिंग सीतापुर में है और वह आठ माह की गर्भवती है। आरोप है कि पति व ससुराल वाले आरजू से झूठ बोलकर उससे छुट्टी दिलाकर घर ससुराल ले गये। जहां ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। 12 जून को उसके मायके हीमपुर दीपा गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। आरजू ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पति अनुज शर्मा, ससुर रामप्रकाश, सास संतोष, जेठानी रुपा, जेठानी का भाई निवासी अहलावलपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed