{"_id":"59ce9b6d4f1c1ba8538b4f7e","slug":"181506712429-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदब सिटी में कच्छा-बनियान धारी बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदब सिटी में कच्छा-बनियान धारी बदमाशों ने की लूटपाट
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। अदब सिटी कॉलोनी में बदमाशों ने एक ही रात दो मकान में डकैती डालकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। बदमाशों ने घरवालों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। एसपी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।
हरिद्वार मार्ग पर मालननदी पुल के निकट अदब सिटी कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात कच्छा-बनियान धारी बदमाश कॉलोनी निवासी खुर्शीद अहमद के मकान के मुख्य द्वार का कुंदा तोड़कर घर में घुस गए। तोड़ने के दौरान आवाज होने पर घर में सो रहे खुर्शीद, पत्नी महरूनिशा, पुत्र जुनैद (13) जाग गए। घरवाले शोर मचाते तब तक बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। बदमाशों ने पुत्र और पत्नी पर कंबल डालकर शोर न मचाने की धमकी देते हुए पूरा घर खंगाला। करीब 30 मिनट तक घर में रहकर सामान समेटने में लगे रहे। घरवालों के अनुसार छह-सात बदमाशों ने 10 हजार की नकदी लूट ली। जाते समय घरवालों को कमरे में बंद कर बदमाश मोबाइल तोड़ने के बाद सिम घर के बाहर डाल गए। उसके बाद बदमाशों ने खुर्शीद के पड़ोसी मो. सादिक के घर का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। हड़बड़ाए परिजन इससे पहले की कुछ समझ पाते बदमाशों ने सादिक के सिर पर धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया और परिजनों को शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने सादिक के घर से करीब 40 हजार रुपये और आभूषण लूट लिए। सादिक समेत परिवार वालों के सभी मोबाइल तोड़कर बदमाश सिम अपने पास रख लिए और सभी सदस्यों को रूम में बंद कर चले गए। सादिक के अनुसार करीब 15 मिनट तक घर में बदमाश मौजूद रहे। उसके बाद बदमाशों ने मुस्तकीम के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। मुस्तकीम के शोर मचाने के बाद उसके घर के बाहर खड़ी साइकिल लेकर भाग गए। कॉलोनीवासियों ने एसपी, सीओ और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार, एसएसआई सतेंद्र भड़ाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कच्छा धारी बदमाशों द्वारा लूट की घटना की सूचना मिलने पर नवागत एसपी प्रभाकर चौधरी ने सीओ ब्रजराज सिंह के साथ कालोनी में पहुंचे और घटना की जानकारी ली और अधीनस्थ अधिकारियों को शीघ्र घटना के खुलासे के निर्देश दिए। देर रात बिजनौर से आए डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। छानबीन के दौरान गांव रम्मनवाला की ओर बदमाशों के जाने के संकेत मिले।
कई खानाबदोश हिरासत में
पुलिस ने हुलिया के आधार पर आसपास के क्षेत्रों से पूछताछ के लिए कई खानाबदोश लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पुलिस ने अदब सिटी कॉलोनी को असुरक्षित मानते हुए कॉलोनी मालिक को कॉलोनी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की निर्देश दिए।
विज्ञापन
अदब सिटी कॉलोनी में जिस स्थान पर बदमाशों ने दो परिवारों के साथ लूटपाट की वे हाल ही में नवनिर्मित मकान में रहने आए थे। बदमाशों ने सुनसान क्षेत्र और मालननदी के तट का फायदा उठाते हुए दोनों घरों को इस इरादे से निशाना बनाया कि उन्हें मोटी नकदी और आभूषण मिलेंगे। संयोग से एक परिवार का मुखिया नाई की दुकान करता है, जबकि दूसरे परिवार का मुखिया जूते की दुकान पर मजदूरी करता है।