फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   इरफान हत्याकांड में यामीन को आजीवन कारावास की सजा

इरफान हत्याकांड में यामीन को आजीवन कारावास की सजा

Sat, 10 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
इरफान हत्याकांड में यामीन को आजीवन कारावास की सजा
इरफान हत्याकांड में
विज्ञापन

यामीन को उम्रकैद
बिजनौर (ब्यूरो)। एडीजे नगीना सैयद माऊज बिन आसिफ ने इरफान हत्याकांड में आरोपी यामीन को आजीवन कारावास व पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।
थाना नगीना के ग्राम खिजरपुर जग्गू निवासी अमिर हसन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो जून 2016 को उसके बेटे शहजाद की शादी उसके भतीजे यामीन की साली बानो से हुई थी। यामीन इससे खुश नहीं था। उसने इसे लेकर शहजाद की भाभी शहवाज से मारपीट की थी। इस पर उसके दूसरे बेटे इरफान ने यामीन को थप्पड़ मार दिया। इस बात को लेकर यामीन इरफान से नाराज था। 13 जुलाई 2016 को इरफान खेत पर जा रहा था तो यामीन ने पीछे से आकर इरफान को लीला के खेत में खींच लिया और उसके सीने में छुरी से कई बार किए। इससे इरफान की मौके पर ही मौत हो गई। शासकीय अधिवक्ता हुकुम सिंह के अनुसार, हत्याकांड में कोर्ट ने यामीन को इरफान की हत्या का दोषी माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed