{"_id":"5c8feed2bdec2214195ab697","slug":"171552936658-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंधौरा गन्ना सेंटर पर चौकीदार की रस्सी से गला दबाकर निर्मम हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंधौरा गन्ना सेंटर पर चौकीदार की रस्सी से गला दबाकर निर्मम हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंधौरा गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार की हत्या
शेरकोट। गांव मंधौरा स्थित गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने द्वारिकेश शुगर मिल अधिकारियों के मौके पर पहुंचने तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। मिल अधिकारियों से वार्ता के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को शीघ्र ही हत्या का खुलासा करने का आश्वासन दिया। चौकीदार के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव मंधौरा निवासी राजू (50) पुत्र रामस्वरूप गांव के निकट स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार था। परिजनों के मुताबिक राजू रोज की तरह रविवार रात भी सेंटर पर सोने के लिए गया था। सोमवार सुबह जब कुछ लोग सेंटर पर पहुंचे तो नजदीक ही फहीमुद्दीन के खेत में राजू का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना राजू के परिजनों को दी। परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ेे।
परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो राजू के गले पर रस्सी के निशान थे। उसकी एक आंख पर चोट लगी थी। राजू का शव सेंटर पर लगे तंबू से 30-40 मीटर की दूरी पर पड़ा था। इस बीच में उसकी चप्पल, टॉर्च और मोबाइल आदि सामान पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि राजू की हत्या किसी लूटपाट के मकसद से नहीं, बल्कि रंजिशन की गई है। हत्या से पहले राजू की हत्यारों सेे हाथापाई भी हुई होगी। जिसकी वजह से उसकी आंख में चोट लगी। झोपड़ी का सारा सामान सही रखा था। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, परंतु ग्रामीणों ने मिल अधिकारियों के आने तक शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
सेंटर इंचार्ज के देने पर कैन मैनेजर मनोज चौहान, सीनियर केन मैनेजर ओपी वर्मा, जोनल इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिल अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने सहित पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग उठाई। कई घंटे बातचीत के बाद मिल अधिकारियों ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मिल अधिकारियों के मुताबिक राजू लगभग एक माह पहले ही चौकीदारी की नौकरी पर रखा गया था। ग्रामीणों में मिल अधिकारियों की बातचीत बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान का कहना है कि राजू के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर दी गई है।