{"_id":"5c23caaebdec2256cd7e1809","slug":"171545849518-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतार सिंह और बलकार सिंह की लाखों की जमीन का फर्जी बैनामा कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जगतार सिंह और बलकार सिंह की लाखों की जमीन का फर्जी बैनामा कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद/रायपुर सादात। पंजाब में रह रहे दो भाईयों की लाखों रुपये की जमीन का भतीजे ने धोखाधड़ी से अपने नाम बैनामा करा लिया। फर्द में नाम गायब होने पर दोनों भाइयों को जमीन खुर्दबुर्द होने का पता चला।
दिलावाला पंजाब में रह रहे जगतार सिंह और उनके बड़े भाई बलकार सिंह ने डीएम को दी शिकायती पत्र में बताया कि उनकी गांव कंडरावाली में करीब 25 बीघा जमीन पर उनका भतीजा कुलवंत सिंह काफी समय से खेती कर रहा है। कुलवंत सिंह के पिता संतोक सिंह की काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है। बताया कि इंटरनेट पर फर्द निकालने पर भतीजे द्वारा उनके फोटो लगाकर लाखों की जमीन खुर्दबुर्द होने की जानकारी मिली। फर्जी बैनामा कराई गई जमीन में जगतार सिंह की 15 बीघा और बलकार सिंह की 10 बीघा जमीन शामिल है।
जगतार सिंह ने फरवरी 2018 में जमीन खुर्दबुर्द करने में उपनिबंधक कार्यालय नगीना पर हमसाज होने का आरोप लगाया है। जगतार सिंह ने जिला प्रशासन से फर्जीवाड़े का खुलासा करने तथा मुख्य आरोपी कुलवंत सिंह, गवाह पलविंदर सिंह, नौबहार सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।