फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रतीक आत्महत्या केस में आरोपी ससुर व चचेर ससुर की जमानत याचिका निरस्त

प्रतीक आत्महत्या केस में आरोपी ससुर व चचेर ससुर की जमानत याचिका निरस्त

Tue, 09 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीक आत्महत्या केस में आरोपी ससुर व चचेर ससुर की जमानत याचिका निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश तिवारी ने प्रतीक टंडन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी ससुर और चचिया ससुर की जमानत की अर्जी निरस्त कर दी है।

थाना नगीना निवासी गुलशनलाल टंडन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बेटे प्रतीक टंडन की शादी राजस्थान निवासी राधिका टंडन पुत्री सरेंद्रपाल अरोड़ा से हुई थी। 25 अगस्त 2016 को प्रतीक ने नगीना स्थित बड़े मंदिर में जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। प्रतीक टंडन की जेब से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने लिखा था कि उसके मरने का कारण उसकी पत्नी राधिका, सास सपना अरोड़ा, ससुर सुरेंद्रपाल अरोड़ा, चचेर ससुर प्रदीप अरोड़ा व साला धर्मेेश अरोड़ा हैं। प्रतीक ने लिखा था कि ये लोग उसके मां बाप को मरवाना चाहते थे और उसके पैसे से धर्मेश अरोड़ा का कर्ज उतारना चाहते थे। उसे अपना घर जंवाई बनाना चाहते थे। उसके मना करने पर उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते थे। राधिका अपने चाचा प्रदीप अरोड़ा के कहने पर तांत्रिक के फेर में फंस गई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच करके दो बार एफआर लगा दी थी। जिला शासकीय अधिवक्ता महफूज चौधरी के अनुसार विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच में प्रतीक के सुसाइड नोट पर उसके हस्ताक्षर मिलने की पुष्टि हुई थी। जिला जज ने प्रतीक टंडन के ससुर सुरेंद्रपाल अरोड़ा व चचिया ससुर प्रदीप अरोड़ा की जमानत का पर्याप्त आधार न पाते हुए उनकी जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed