फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दस दिन में पांच बार जेबड़ा गुर्जर में घुसे चोर, दहशत

दस दिन में पांच बार जेबड़ा गुर्जर में घुसे चोर, दहशत

Sat, 30 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दस दिन में पांच बार जेबड़ा गुर्जर में घुसे चोर, दहशत
बुरावली। पुलिस चौकी रहरा क्षेत्र गांव जेबड़ा गुर्जर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। पिछले दस दिनों में चोर इस गांव में पांच बार घुसे। दो घरों में नकब लगाकर नगदी और जेवर सहित हजारों का सामान उठा ले गए। जबकि तीन घरों में जाग होने पर चोर खाली हाथ लौट गए। चोरों के बढ़ते इस दुस्साहस से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी रहरा क्षेत्र के ग्राम जेबड़ा गुर्जर में दस दिनों में चोरों ने पांच घरों को अपना निशाना बनाया। नकब लगाकर गुरुवा जाटव के घर से घुसे चोर नगदी सहित हजारों का सामान उठा ले गए। इसके दो दिन बाद ही प्रकाश जाटव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। यहां भी चोर नकब लगाकर घर में घुस गए। हजारों का माल समेट ले गए। जबकि इस चोरी के चार दिन पहले बलेश जाटव के घर में चोर घुस आए थे। लेकिन जाग होने पर चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं पीतम गुर्जर की लड़की की शादी का सामान घर में रखा था। यहां भी चोर घर में घुस आए थे। लेकिन जाग होने पर चोरों को भागना पड़ा। जितेंद्र सिंह की पशुशाला में चोर घुस आए थे। जाग होने पर चोर वहां से भी भाग निकले। जेवड़ा गुर्जर में चोरों का आतंक फैला हुआ है। ग्राम वासियों ने मांग की है कि जेबड़ा गुर्जर में पुलिस चेक पोस्ट बनाया जाया। मांग करने वालो में सुरेंद्र गुर्जर, चरन सिंह गुर्जर, विनोद अग्रवाल, राजीव, अकरम, विनोद गुप्ता, बलेश गुर्जर, कृपाल सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


बुलंदशहर-अमरोहा बार्डर पर है ये गांव
बुरावली। जेबड़ा गुर्जर गांव बुलंदशहर बॉर्डर अमरोहा बार्डर पर स्थित है। जो बंधे के किनारे पर है। ऐसे में चोर आसानी से इस गांव को अपना निशाना बना लेते हैं। चोरों के आतंक से ग्रामीण दशहत में हैं। ग्रामीण खुद रातों का जगकर गांव में पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed