फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शराब तस्करो को दबोचा

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शराब तस्करो को दबोचा

Sat, 12 May 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शराब तस्करो को दबोचा
बिजनौर /हल्दौर। पुलिस ने खतापुर के जंगल से मुठभेड़ के दौरान तीन शराब तस्करों को 110 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। तस्करों का सरगना भाग निकला। पकड़ी गई शराब की कीमत छह लाख रुपये है। तस्करों के पास से तीन तमंचे, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव खतापुर के जंगल में शराब तस्करों को अवैध शराब के साथ घेर लिया। तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेेंद्र भड़ाना गोली लगने से बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तीन शराब तस्करों को दबोच लिया। उनका सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से एक ट्रैक्टर ट्रॉली और उसमें लदी अरुणाचल राज्य की 110 पेटी अवैध शराब, एक ऑल्टो कार, तीन तमंचे और अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए तस्करों में गांव खतापुर निवासी देवेश कुमार, हेमेंद्र कुमार, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गावड़ी बुजुर्ग निवासी रिंकू उर्फ रोहित कुमार हैं। सीओ के मुताबिक पकड़ी गई शराब की कीमत करीब छह लाख रुपये है। शराब तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई हैं। पुलिस फरार सरगना गांव खतापुर निवासी सवेंद्र उर्फ सहवेंद्र की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed