फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कुआ पाटने को लेकर भिड़े, दो घायल

कुआ पाटने को लेकर भिड़े, दो घायल

Tue, 10 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कुआ पाटने को लेकर  भिड़े, दो घायल
मंडावर। मस्जिद के पास बने कुएं को पाटकर सड़क बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस झगड़े में एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार कलां में सोमवार की सुबह को नगर पंचायत द्वारा मस्जिद के पास सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। रशीद पक्ष की ओर से समीर, रईस और सरफराज इसका विरोध करने लगे। जबकि दूसरा पक्ष असलम, मोबिन, बब्लू और मोनू सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। असलम पक्ष का कहना था कि यह जमीन मस्जिद की है इसलिए यहां पर सड़क का निर्माण होना ही चाहिए। जबकि दूसरा पक्ष जमीन अपनी बताते हुए निर्माण कार्य नहीं करने की बात पर अड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर पंचायत ने मस्जिद के पास में ही स्थित प्राचीन कुएं को भी पाट दिया था और इसके ऊपर से सड़क का निर्माण कार्य शुरु करा दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई। दोनों पक्ष अपने घरों से लाठी-डंडे निकाल लाए। जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ। इस झगड़े में झगड़े में एक ही पक्ष के असलम और बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने रशीद पक्ष के रशीद, समीर रईस और सरफराज के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed