फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चालक के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर सब्जी आढ़त ऐसो. व थोक व्यापारी आमने सामने

चालक के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर सब्जी आढ़त ऐसो. व थोक व्यापारी आमने सामने

Sun, 01 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
चालक के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर सब्जी आढ़त ऐसो. व थोक व्यापारी आमने सामने
धामपुर । बड़ी मंडी में शनिवार को सब्जी आढ़ती ऐसोसिएशन के सदस्य और एक थोक व्यापारी के यहां वाहन से माल लेकर आए चालक के बीच में मारपीट हो गई। जिसे लेकर सब्जी आढ़ती ऐसोसिएशन और थोक व्यापारी आमने सामने आ गए। सब्जी आढ़त ऐसोशिएशन ने घटना के विरोध में थाने में पहुंच कर चालक और संबंधित थोक व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया। उधर, थोक व्यापारी अजय कुमार पिंटू ने आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन

नगर के भीतरी भाग में बड़ी मंडी संचालित है। मंडी में व्यापारियों का वाहनों से माल को लाने और ले जाने का काम लगा रहता है। बताया गया कि जब मंडी में शनिवार को थोक व्यापारी अजय कुमार पिंटू के यहां सामान लेकर आने वाले वाहन को चालक से हटाने की मांग की तो चालक बिगड़ गया। इस बात को लेकर सब्जी आढ़ती हैदर और चालक के बीच में पहले गालीगलौज हुई और फिर आपस में मारपीट हो गई। मामले को बढ़ता देख सब्जी आढ़त ऐसो. के सदस्य लामबंद हो गए। उन्होंने पहले तो मंडी में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और फिर मंडी का काम ठप कर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। थाने में भी आढ़तियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान दूसरे पक्ष के थोक व्यापारी भी चालक को लेकर थाने पहुंचे। इस दौरान पुलिस के सामने एक बार फिर से भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई। इस दौरान सब्जी आढ़ती ऐसोसिएशन के अध्यक्ष पतराम सैनी, खुशीराम सैनी, मुमताज, राजू , अकरम, फुरमान, हरिशचंद, कमलेश, अबरार ने बताया कि अधिकांश थोक व्यापारी यहां से बड़ी मंडी को हटवाना चाहते है। इन व्यापारियों ने इसे हटाने को हाईकोर्ट में भी वाद दायर किया था। जिसे वह हार गए है, लेकिन बावजूद फिर भी यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। चेताया कि यदि जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। उधर, थोक व्यापारी नेता अजय कुमार पिंटू , मनोज धनौरिया ने आढ़तियों के लगे आरोपों को गलत बताया। कहा कि सब्जी आढ़ती हैदर ने अकारण माल लेकर आए नहटौर निवासी वाहन चालक जयपाल सिंह के साथ मारपीट की है। उसके कपड़ों को फाड़ डाला। उसको काफी चोट भी आई है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed