{"_id":"59bad5dc4f1c1b35688b4917","slug":"171505416668-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राब की दुकान से सेल्समैनों से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राब की दुकान से सेल्समैनों से लूट
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। कस्बा झालू के निकट बाइक सवार बदमाशों ने शराब की दुकान के दो सेल्समैनों से नकदी और मोबाइल लूट लिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और थाना प्रभारी निरीक्षक ने फरार बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में घंटों कांबिग की। मगर, सफलता नहीं मिली। पीड़ित सेल्समैनों ने मामले की तहरीर दी है।
गांव नांगलजट के निकट स्थित बिलाई शुगर मिल के पास अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान हैं। अंग्रेजी शराब की दुकान पर गांव बकली निवासी सुशील कुमार सेल्समैन है। जबकि देशी शराब की दुकान पर गांव भनेड़ाक निवासी मुकेश कुमार सेल्समैन है। बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे दोनों एक बाइक से अपने घर जा रहे थे। कस्बा झालू के निकट एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे दिखा कर दोनों को रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को तमंचों की बट मारकर घायल कर दिया। बदमाश सुशील कुमार से नौ हजार रुपये, मोबाइल और मुकेश से 12 हजार रुपये एवं मोबाइल लूटकर नहटौर मार्ग की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी सदर गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ ने मामले की जानकारी ली। बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में घंटो कांबिग की। मगर, कोई पता न चल सका। घायल सेल्समैनों को निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। दोनों सेल्समैनों ने रात में ही थाने पहुंचकर तहरीर दी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।