{"_id":"5ccc8e1abdec220700632cdd","slug":"161556909594-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से बलात्कार करने वाली की जमानत याचिका निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला से बलात्कार करने वाली की जमानत याचिका निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त
विज्ञापन
बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्ला रक्खे खां ने दुष्कर्म के आरोपी मुज्जकिर की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। डीजीसी वरुण राजपूत के अनुसार थाना कोतवाली शहर के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि वह 22 फरवरी 2019 को अपने घर पर अकेली थी। गांव बादशाहपुर टीकम निवासी मुज्जकिर व उसके भाई मुशर्रफ उसके घर पर आए। मुज्जकिर ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उससे मारपीट करते हुए बलात्कार किया। कोर्ट ने बलात्कार को गंभीर आरोप बताते हुए मुज्जकिर की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। जिला जज ने जानलेवा हमले के आरोपी दो भाईयों दीपक व पिंटू की जमानत याचिका भी निरस्त कर दी है। थाना कोतवाली शहर में बाबूराम द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रीतम डीजे का काम करता है। वह 20 मार्च 2019 को डीजे बजा रहा था। तब गुड़ियापुर निवासी दीपक, उसके भाई पिंटू ने प्रीतम के साथ मारपीट की व उस पर फायर किया। गोली लगने से प्रीतम की बाईं आंख बुरी तरह फट गई। उसे इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।