{"_id":"5bc8da22bdec2265a10611fc","slug":"161539889698-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण की गोली मारकर हत्या
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। थाना क्षेत्र के गांव में नींदडू में जंगल जा रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर ग्राम वासियों ने मृतक के शव को नूरपुर रोड पर रखकर जाम लगाया। दो रोडवेज की बसों के गुस्साए लोगों ने शीशे तोड़ दिए। घटना का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
गांव के लोगों ने बताया कि उनके गांव में करीब 42 बीघा है भूखंड को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त विवाद चल रहा है। एक पक्ष का कहना है कि जिस 42 बीघा के खेत में फ्लॉटिंग हो रही है उस प्लॉट का फर्जी तरीके से कुछ लोगों ने सत्ता पक्ष के दबाव में आकर फर्जी बैनामा कराया है और खड़ी फसल को जोत उस पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि उसी दिन से रोज कुछ लोग वहां पर शाम को फायरिंग करते आ रहे हैं। बृहस्पतिवार करीब 7:30 बजे जब गांव नींदों निवासी 40 वर्षीय रियासत पुत्र खिलाफत अपने खेत पर जा रहे थे तो इस दौरान विवादित खेत पर रहने वाले कुछ लोगों ने गोली चला दी, जिससे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जब परिजन उपचार के लिए धामपुर ले जा रहे थे, तो रियासत की रास्ते में मौत हो गई। मौत की घटना से परिजनों में गुस्सा फैल गया। ग्रामवासी शव को लेकर नूरपुर मार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दो रोडवेज की बसों के शीशे भी तोड़ दिए। घटना का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस जाम को खुलवाने का प्रयास में लगी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक आंदोलनकारी नई खोल रहे थे कोतवाल का कहना है कि की घटना में दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन पर कड़ी कार्रवाई होगी, अभी तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। कोतवाल संजय पांचाल का कहना है कि तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट कायम कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।