{"_id":"5b92cb86867a557f032abeed","slug":"161536347014-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग पर कार्रवाई की मांग को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे पीड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठग पर कार्रवाई की मांग को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे पीड़ित
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ लोग कलक्ट्रेट में धरने पर बैठक गए। ठगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल कर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को अतरासी और हरियाना गांव के आधा दर्जन लोग एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि हरियाणा निवासी एक युवक ने कनाडा में जूस फूड पैकिंग कंपनी में नौकरी में डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह दिलाने का हवाला देकर प्रत्येक व्यक्ति से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। ठग ने फर्जी चिकित्सा परीक्षण कराया गया। जबकि कुछ लोगों के पासपोर्ट और वीजा कब्जे में कर रखे हैं। युवकों को सिंगापुर भेज दिया गया। जहां सभी युवकों को सिंगापुर पुलिस ने एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो एंट्री कर सिंगापुर पहुंच गए। जहां उन्हें पता चला किया ठगों ने उन्हें 30-30 लाख रुपये में बेच दिया गया है। पीड़ितों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर तत्काल ठग पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान चमन सिंह, मोहम्मद शाकिब, मोहम्मद आसिफ, हेमु, जाने आलम, रियजुल हसन, राशिद आदि मौजूूद रहे।