Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two swindlers, disguised as ascetics, made off with a couple's jewelry.

Lucknow News: साधु के वेश में आए दो टप्पेबाजों ने पार किए दंपती के जेवर

Sun, 29 Nov 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two swindlers, disguised as ascetics, made off with a couple's jewelry.
लखनऊ। पत्नी के साथ डायलिसिस कराने जा रहे कार सवार युवक से साधु के वेश में आए दो ठग करीब दो लाख रुपये कीमत की दो सोने की अंगूठियां ले गए। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद बीबीडी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बाराबंकी के नवाबगंज स्थित लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी अभिषेक वर्मा की दोनों किडनी खराब हैं। वह पत्नी निधि के साथ 22 नवंबर को कार से डायलिसिस कराने जा रहे थे। आरोप है कि जुग्गौर नहर पुल से करीब 50 मीटर पहले उन्हें नागा साधु के वेश में दो लोग मिले। उन्होंने अभिषेक से पानी मांगा और कार में बैठने को कहा। अभिषेक ने दोनों को पानी पिलाया और कार में बैठा लिया। इस बीच आरोपियों ने अभिषेक के हाथ से करीब साढ़े नौ ग्राम की मूंगा नग जड़ी अंगूठी और उनकी पत्नी के हाथ से तीन ग्राम की सोने की अंगूठी उतरवा ली। आरोप है कि इसके बाद एक ठग ने वशीकरण क्रिया की, जिससे दंपती कुछ समझ नहीं पाए और दोनों ने अपनी अंगूठियां आरोपियों को दे दीं। कुछ दूर जाने पर अभिषेक को ठगी का अहसास हुआ तो वह वापस लौटे, लेकिन दोनों ठग भाग चुके थे। आरोप है कि शिकायत के बावजूद बीबीडी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर बीबीडी रामसूरत पटेल का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed