फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कलेक्शन एजेंटों को लूटता था मजदूर और हलवाई का गैंग

कलेक्शन एजेंटों को लूटता था मजदूर और हलवाई का गैंग

Sat, 08 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कलेक्शन एजेंटों को लूटता था मजदूर और हलवाई का गैंग
अमरोहा। गजरौला में सेल्समैन को लूट कर भागे बदमाशों से चौबीस घंटे के भीतर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश और एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गैंग का सक्रिय सदस्य और हिस्ट्रीशीटर संजीव पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। क्षेत्र में दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंटों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम धनौरा के हिस्ट्रीशीटर, मजदूर और हलवाई ने दिया था। पकड़े गए बदमाशों ने कई घटनाएं कबूल की हैं। शुक्रवार को पुलिस दफ्तर में एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अमरोहा देहात के गांव रामहट निवासी अशोक कुमार हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी में सेल्समैन है। नौनेर अड्डा और नगलिया मेव से पैसों का कलेक्शन करके गजरौला लौट रहा था। जैसे ही वह नौनेर अड्डा से टोकरा पट्टी के बीच पहुंचा तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 26 हजार की नगदी और अन्य सामान लूट लिया था। सूचना मिलते ही एसपी ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। सभी क्षेत्राधिकारियों के निर्देशन में थाना और चौकी प्रभारियों को सघन चेकिंग शुरू करा दी गई। मंडी धनौरा प्रभारी नवाब सिंह शेरपुर पुल के पास चेकिंग कर रहे थे तभी दो बाइकें आती दिखीं, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वह भागने लगे। इसके बाद ढ्योटी गांव के सामने बंधे पर रोकने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें बदमाश की गोली से कांस्टेबल अनुज कुमार घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में धनौरा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा निवासी संदीप पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस, नकदी सहित अन्स सामान बरामद कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। मुठभेड़ में घायल बदमाश और सिपाही को उपचार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी के मुताबिक बदमाशों से गजरौला क्षेत्र में सेल्समैन से लूटे 21400 रुपये और थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव नंगली शेख रोड पर एक सेल्समैन से लूटे गए 80 रिचार्ज कूपन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर संजीव हैं गैंग के सक्रिय सदस्य
अमरोहा। एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि धनौरा क्षेत्र के गांव नवाबपुरा भूड निवासी हिस्ट्रीशीटर संजीव गैंग का सक्रिय सदस्य है। जो पिछले दो माह में सेल्समैन को टारगेट बनाकर उनके साथ लूटपाट की घटना कर आतंकित करता था। जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी संदीप और मुरादाबाद के एकता कालोनी निवासी मोहित मजदूरी करते हैं। जबकि बबलू उर्फ बब्बू हलवाई की दुकान करता है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed