फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस से गिरा युवक, गंभीर

दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस से गिरा युवक, गंभीर

Tue, 17 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस से गिरा युवक, गंभीर
अमरोहा। दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस से सफर कर रहा युवक रविवार की रात अमरोहा स्टेशन पर गिरकर घायल हो गया। वह गेट पर बैठा था। तभी उसे झपकी आ गई। युवक को गंभीर हालत में जीआरपी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली-फैजाबाद रन थ्रू एक्सप्रेस अमरोहा के रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इस दौरान सीतापुर के थाना बिस्वा के गांव बच्चू लाल निवासी पप्पू ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। तभी उसे अचानक नींद की झपकी आ गई और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। तेज रफ्तार ट्रेन से गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय ही जीआरपी सिपाही दौड़ पड़े। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि घायल पप्पू दिल्ली से घर सीतापुर लौट रहा था। उपचार के बाद परिजन उसे साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed