फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राधा व मकरानी बिरादरी में हुआ खूनी संघर्ष ,12 घायल

राधा व मकरानी बिरादरी में हुआ खूनी संघर्ष ,12 घायल

Thu, 29 Mar 2018 10:07 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
राधा व मकरानी बिरादरी में हुआ खूनी संघर्ष ,12 घायल
किरतपुर। मंडावर रोड स्थित छप्पर वाली मस्जिद के पास बाइकों की मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच हुए पथराव और लाठी-डंडे चलने पर 12 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों का डाक्टरी मुआयना कराकर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एक पक्ष के लोगों ने नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल मन्नान व उसके दो भाई समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने एक पक्ष के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं।।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ला हसनपुरा निवासी दो भाई असद व निहाल मंडावर रोड पर छप्पर वाली मस्जिद के सामने खड़े ढेले पर चाट खाकर बाइक से अपने घर जा रहे थे । राधागान मोहल्ले के निसाद, अफजाद व सोनू से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। तब वहां मौजूद गुलजार कुरैशी व अन्य ने उन्हें समझाकर घर भेज दिया। शराब के नशे में राधागान के युवकों से फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। तेज गति से पीछा करके इन युवकों ने असद व निहाल को पकड़ लिया। दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस बीच पता चलने पर दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग वहां आ गए। दो पक्षों के लोग एक दूसरे से भिड़ गए। इस बीच वहां आए किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान के भाई फैजान को राधागान पक्ष के युवकों ने डंडा मार दिया। उसके बाद यह विवाद दो मुस्लिम बिरादरी मकरानी व राधा बिरादरी के बीच संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षो में खूब ईट पत्थर व धारदार हथियार चले। संघर्ष में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। एक पक्ष की ओर से चेयरमैन अब्दुल मन्नान, उसके दो भाई फैजान, अदनान व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जबकि दूसरे पक्ष ने दाउद, बदूद, निहाल आदि 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें झगड़े का कारण लेन-देन बताया है। पुलिस ने राधगान बिरादरी के छह लोग अफजाल, शाहरूख, अजीम, शाहजेब, जीशान, फराद को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद थाने आए एसपी सिटी दिनेश सिंह ने गुंडे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed