{"_id":"597792b74f1c1bb3088b4571","slug":"161501008567-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहनपुर में बहन के घर पर लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहनपुर में बहन के घर पर लगाई फांसी
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के घर पर लगाई फांसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी निवासी जग्गो देवी के घर में रह रहे उनके भाई ग्राम वंशगोपालपुर उर्फ चौकपुरी निवासी अमर सिंह राजपूत (60) का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शोरशराबा सुनकर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों द्वारा प्रकरण में कोई कानूनी कार्रवाई न करने की गुहार पर पुलिस लौट गई। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अमर सिंह राजपूत कुछ कागजों को दिखाकर खुद को देश का राष्ट्रपति बताते थे। इसे लेकर दो बार उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।