फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shop lock broken and goods stolen

Etawah News: दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी

Thu, 22 Oct 2026 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 22 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Shop lock broken and goods stolen
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने स्थित कोल्ड ड्रिंक की दुकान का ताला तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान संचालक अंकुश प्रजापति और आलोक प्रजापति ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और कुछ सामान गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दुकान संचालकों ने एक व्यक्ति पर शक जताया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed