फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   School staff stage a sit-in protest demanding action after the windows of a professor's car are smashed.

Sirsa News: प्राध्यापक की कार के शीशे तोड़े, कार्रवाई की मांग के लिए धरने पर बैठा स्कूल स्टाफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
School staff stage a sit-in protest demanding action after the windows of a professor's car are smashed.
रानियां में धरने पर बैठे शिक्षक। स्रोत : ​शिक्षक
रानियां। गांव खारियां स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को एक युवक ने इतिहास के प्राध्यापक रणबीर सिंह की कार के शीशे तोड़ दिए। स्टाफ सदस्यों और चौकीदार ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह स्कूल की दीवार फांदकर खेतों की ओर भाग गया।
विज्ञापन

घटना से नाराज शिक्षकों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने भी शिक्षकों का समर्थन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वहीं रानियां थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी खिलाफ सामने आए अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य राधेश्याम ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव का एक युवक स्कूल परिसर में पहुंचा। चौकीदार विनोद ने उससे आने का कारण पूछा तो उसने अपनी बहन से मिलने की बात कही। संदेह होने पर चौकीदार ने उसे कक्षा की ओर जाने से रोकने का प्रयास किया। इसके बाद युवक ने प्राध्यापक की कार के शीशे तोड़ दिए और पकड़ने का प्रयास करने पर दीवार फांदकर स्टेडियम के रास्ते खेतों की ओर भाग गया। घटना के बाद कार्यकारी प्रभारी ने छुट्टी कर दी।

12 अक्तूबर को भी तोड़े थे कार के शीशे
प्राध्यापक रणबीर सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर को भी इसी युवक ने उनकी कार के शीशे तोड़े थे। उन्होंने रानियां पुलिस को शिकायत दी थी। करीब दस दिन बीतने के बावजूद उन्हें कार्रवाई होती दिखाई नहीं दी। उन्होंने कहा कि वह युवक को नहीं जानते और न ही उनकी उससे कोई व्यक्तिगत रंजिश है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।


पंचायत और अभिभावकों ने जताई चिंता
सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि तेग बहादुर पूनिया और पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और गांव में दिन में दो बार पुलिस गश्त करवाने की मांग की। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार युवक के खिलाफ रानियां थाने में पहले भी चार शिकायतें दर्ज होने की बात सामने आई है। धरने में शामिल अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। कुछ अभिभावक अपनी बेटियों को स्कूल के गेट तक छोड़ने आते हैं। उन्होंने शिक्षकों की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed