फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Allegation of fraud worth 14l akh in a land deal

Sirsa News: जमीन के सौदे में 14.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 22 Oct 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud worth 14l akh in a land deal
सिरसा। जमीन के सौदे में 14.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अजीत सिंह के अनुसार, सिरसा निवासी प्रियव्रत बंसल ने शिकायत में बताया कि 27 फरवरी 2026 को उसने पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव वजीदपुर भोमा निवासी जगसीर सिंह और उसके बेटे हरजीत सिंह के साथ गांव ढुडियावाली में करीब 3 कनाल 12 मरले जमीन का इकरारनामा किया था। सौदे में ब्रोकर सुधीर कुमार की भी भूमिका थी। आरोपियों ने जमीन को विवाद रहित बताते हुए भरोसा दिलाया था कि उसका पहले किसी अन्य व्यक्ति के साथ सौदा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बंसल ने बताया कि उसने 13 लाख 85 हजार 500 रुपये आरटीजीएस और एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से दिए थे। बाद में पता चला कि जमीन का सौदा पहले ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ किया जा चुका था। 16 मई 2026 को जगसीर सिंह, सुख सिंह और उनके साथ आए पांच-छह अन्य लोग गाड़ी में उसके कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उनके पास हथियार थे और रकम मांगने तथा पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर उसने जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी और एसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। पुलिस चौकी में समझौते के दौरान आरोपियों ने 25 मई तक ब्याज सहित रकम लौटाने का आश्वासन दिया था लेकिन भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed