फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नाले पर सामान रखने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो घायल

नाले पर सामान रखने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो घायल

Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
नाले पर सामान रखने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो घायल
नजीबाबाद। नाले पर सामान रखने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व पत्थरबाजी में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया तथा आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पाईबाग में जम्मा के घर के सामने व अतीक के घर के पीछे से जल निकासी का नाला निकल रहा है। शुक्रवार को जम्मा द्वारा नाले पर सामान रखने को लेकर अतीक के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट के साथ पत्थरबाजी से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। पत्थरबाजी के दौरान जम्मा और उसके पुत्र नईम के सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मारपीट के आरोपी अतीक, उसके पुत्र जावेद व बिट्टू को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट व पत्थरबाजी के दौरान मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। संयोग से पत्थर मोहल्लेवासियों को नहीं लगा वरना मामला तूल पकड़ सकता था। उधर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed