फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दस लोगों ने उजाड़ दी ट्रैक्टर से गन्ने की फसल

दस लोगों ने उजाड़ दी ट्रैक्टर से गन्ने की फसल

Fri, 28 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
दस लोगों ने उजाड़ दी ट्रैक्टर से गन्ने की फसल
दस लोगों ने उजाड़ दी ट्रैक्टर से गन्ने की फसल
विज्ञापन

बिजनौर। एक व्यक्ति ने अपने गांव के ही दस लोगों पर उसकी खेत में खड़ी गन्ने की करीब तीन बीसे फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर बर्बाद करने और विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले की एसपी से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना नहटौर पुलिस को निर्देशित करने की मांग की है।

शुक्रवार को एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना में नहटौर थाना क्षेत्र के गांव शाहबाद उर्फ दामनगर निवासी विजय पाल सिंह ने बताया कि उसकी जोत की जमीन मौजा बाखरनगर में खसरा नंबर 77 में आ रही है। इसके बराबर में खसरा नंबर 50 में पीतम का खेत है। आरोप है कि 27 जून पीतम ने अपने नौ साथियों के साथ उसकी करीब तीन बीसे आराजी को ट्रैक्टर से रौंदकर कब्जा कर लिया। विजयपाल के अनुसार इससे उसका करीब दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आरोप है कि इनके साथ पुलिस और लेखपाल भी हमसाज है। विजयपाल और उसके परिजनों के विरोध करने पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस मामले की शिकायत पुलिस से करने पर पुलिस ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। पीड़ित ने एसपी से उसकी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed