{"_id":"5d165bce8ebc3e3c6609b469","slug":"156174636215-bijnor-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवाला कलां (बिजनौर)। रामगंगा नहर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति से तमंचे के बल पर 10 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नही लगा।
अमरोहा निवासी शकील अहमद की शादी चार महीने पहले नूरपुर क्षेत्र के गांव नंगली पथवारी में हुई थी। बृहस्पतिवार की देर शाम वह पत्नी नाजमा के साथ बाइक द्वारा ससुराल आ रहा था। जब वे रामगंगा नहर पर गांव सेह के पुल के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली और तमंचे के बल पर उसकी जेब से 10 हजार रुपये और पत्नी नाजमा के गले से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद दोनों बदमाश नूरपुर की ओर फरार हो गए। दंपती के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर शिवाला कलां व नूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। घटना के बाद से पति, पत्नी बुरी तरह से सहमे हुए हैं। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।