{"_id":"5d13bc8c8ebc3e3c6d7ff179","slug":"156157452116-bijnor-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिंश के चलते तेजाब फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्योहारा। मोहल्ला जोशीयान निवासी रोबिन जोशी मुरादाबाद रोड स्थित आरएसपी चौराहे के पास खड़ा था। तभी अचानक वहां पहुंचे बाइक सवार दो लोगों ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास खड़े लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। रोबिन का कहना है कि उसके ऊपर तेजाब से हमला करने वालों में से उसका एक चचेरा साला भी है। यह थाना जनपद अमरोहा का रहने वाला है। रोबिन का कहना है कि उसके चचेरे साले उससे रंजिश रखते हैं। जिसके चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष उदय प्रताप ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।