{"_id":"5d0bd2c88ebc3e667f4c526c","slug":"156105592913-bijnor-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदरूदीनगर में गोकशी करते हुए दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरूद्दीनगर में गोकशी करते हुए दबोचा
विज्ञापन
नहटौर। पुलिस ने गांव सदरूद्दीनगर में एक घर में छापा मारकर गोमांस पकड़ा है। मौके से पशु काटने के औजार और एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस टीम ने बुधवार रात गांव सदरूद्दीनगर में रईस अहमद के घर पर दबिश देकर रईस अहमद को रंगेहाथों गोकशी करते हुए दबोच लिया। उसका भाई खुर्शीद पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक कटा हुआ और एक जिंदा गोवंशीय पशु बरामद करने के साथ ही पशु काटने के औजार बरामद किए हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी अनुराग चौधरी की टीम ने मांस नमूने परीक्षण के लिए एकत्रित किए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रईस अहमद का चालान कर दिया है। बताया जाता है कि नगर में अवैध रूप से पशु कटान के मामले पकड़े जाने पर यह काम अब चोरी छिपे गांवों में होने लगा है । कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।