फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिलाई में शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद

बिलाई में शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद

Sun, 16 Jun 2019 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
बिलाई में शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद
हल्दौर। गांव बिलाई में अंसारी और अलवी बिरादरी के लोगों के बीच कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल विवाद शांत किया और शव को सुपुर्द ए खाक कराया।
विज्ञापन

गांव बिलाई उर्फ नेकोफाल में नहटौर-झालू मार्ग पर कब्रिस्तान है। ग्रामीणों के अनुसार अलवी बिरादरी के नत्थू शाह (80) की बीमारी के कारण मौत हो गई। रविवार की सुबह मृतक के परिजन शव को दफनाने की प्रक्रिया में लगे हुए थे। इसी दौरान अंसारी बिरादरी के लोग कब्रिस्तान पहुंचे और अलवी बिरादरी के शव को दफनाने का विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों में शव दफनाने को लेकर धक्का मुक्की हुई। मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत किया। पुलिस ने कब्रिस्तान में शव दफनाने का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद नत्थू शाह के शव को दफनाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच उपजे विवाद का पटाक्षेप कर शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed