फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गोवंश मांस के साथ एक दबोचा, तीन फरार

गोवंश मांस के साथ एक दबोचा, तीन फरार

Fri, 31 May 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
गोवंश मांस के साथ एक दबोचा, तीन फरार
गोवंश मांस के साथ एक दबोचा, तीन फरार
विज्ञापन

चांदपुर। स्टीम गाड़ी में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश के मांस के साथ एक तस्कर को दबोच लिया है। जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने पुलिस को जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक सूचना मिली कि चार व्यक्ति हीमपुर दीपा की ओर से स्टीम गाड़ी में मांस बेचने जा रहे हैं। पुलिस टीम ने स्याऊ से शुगर मिल चौराहे पर आने वाले वाहनों को चेकिंग करने लगी। इसी दौरान हीमपुर दीपा की ओर से एक स्टीम कार आती दिखाई दी। जिसे रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने कार रोकी नहीं बल्कि कार शुगर मिल रोड की ओर मोड़कर तेज गति से भागने लगा। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस टीम बाल बाल बच गई लेकिन कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मौका पाकर स्टीम कार में सवार चारों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने गाड़ी से उतरकर उनका पीछा किया तो एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हांलाकि मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया जबकि तीनों आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पता थाना हीमपुर के गांव गांगू नंगला निवासी शहजाद बताया। कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि भागे गए आरोपी चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन निवासी वसीम व महताब तथा कोतवाली देहात के गांव करौंदा निवासी शानू है। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी में गोवंश का करीब तीन कुंटल मांस, पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस के दो खोखे व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस टीम में एसआई चंद्रवीर सिंह, एसआई मदन पाल सिंह, कांस्टेबिल वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, सचिन कुमार, अमित कुमार आदि शामिल रहेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed