फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सरेबाजार छेड़छाड़ के विरोध में युवती को पीटा

सरेबाजार छेड़छाड़ के विरोध में युवती को पीटा

Fri, 05 Apr 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
सरेबाजार छेड़छाड़ के विरोध में युवती को पीटा
सरेबाजार छेड़छाड़ के विरोध में युवती को पीटा
विज्ञापन

हल्दौर। क्षेत्र के एक गांव में युवकों ने सरे बाजार युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके विरोध में युवकों के परिजनों ने युवती के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों के आता देख आरोपी फरार हो गए। युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के एक गांव की युवती बुधवार शाम गांव के बस अड्डे पर स्थित परचून पर खरीदारी कर रही थी। ग्रामीणों के अनुसार जब युवती सामान लेकर लौट रही थी, तो वहां मौजूद कुछ शरारती युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती के शोर मचाने पर वहां मौजूद कांस्टेबल को अपनी ओर आता देख आरोपी भाग निकले। लोगों ने पीछा कर दो आरोपी युवकों को पकड़ लिया और थाने ले गए। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव सैदपुर निवासी कासिफ, अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रात में मामले की सूचना मिलते ही युवकों के परिजन आगबबूला हो गए और उन्होंने युवती के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और युवती के परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में हल्दौर थाना प्रभारी रमेशचंद्र शर्मा का कहना है कि दोनों युवकों का चालान कर दिया गया है। युवती के परिजनों के साथ की गई मारपीट के मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed