{"_id":"5bde1664bdec2269827d4fb2","slug":"151541281380-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की मौत में बिजली ठेकेदार सहित तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की मौत में बिजली ठेकेदार सहित तीन पर रिपोर्ट
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:13 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर में करंट लगने से किसान की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार सहित तीन लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किसान की मौत के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह देहात थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर निवासी किसान बब्लू की मौत करंट लगने से हो गई थी। परिजनों ने बिजली ठेकेदार व अन्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोठी खिदमतपुर बिजली घर पर शव रखकर हंगामा किया था। इस दौरान परिजनों ने कांठ रोड भी जाम कर दिया था।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया था कि ठेकेदार नेतृत्व में टीम गांव में गई थी। उन्होंने वह बब्लू से बिना शट डाउन लिए मीटर चेक कराने की बता कही थी। जिस पर बब्लू सिंह मीटर के तार लगाने लगा और करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। एसओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर ठेकेदार प्रवीन कुमार और दो अन्य कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन