फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   होटल में अवैध धंधे की शिकायत पर दी दबिश

होटल में अवैध धंधे की शिकायत पर दी दबिश

Thu, 29 Mar 2018 10:07 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
होटल में अवैध धंधे की शिकायत पर दी दबिश
नजीबाबाद। थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ दबिश देकर होटल ब्लू डायमंड से तीन प्रेमी जोड़ों को पकड़ा। भाजपा नेताओं द्वारा रेलवे रोड पर स्थित एक होटल में अवैध धंधा होने की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने प्रेमी जोड़ों और होटल संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

नवागत थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने पुलिस बल के साथ होटल ब्लू डायमंड पर दबिश दी। इंस्पेक्टर ने होटल का रजिस्टर चेक किया, तो उसमें एंट्री नहीं मिली। तलाशी में कमरे तो खाली मिले, मगर होटल पर सबसे ऊपर तीन प्रेमी जोड़े नाश्ता करते मिले। थाना प्रभारी देवेंद्र धामा द्वारा पूछताछ में एक प्रेमी जोड़े ने अगले माह शादी होना बताया, जबकि दो प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का दोस्त बताया। इससे पहले कि पुलिस उनसे पूछताछ का दायरा बढ़ाती, तीनों प्रेमी जोड़े एक-एक कर होटल से खिसक गए। थाना प्रभारी ने होटल में अनैतिक कार्य होने की शिकायतें मिलने पर होटल स्वामी को सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने रेलवे स्टेशन चौराहे पर महेश गुप्ता और अजय गुप्ता के होटलों पर भी पहुंचकर चेकिंग की। पुलिस की आकस्मिक चेकिंग से होटल कारोबारी सकते में आ गए। गौरतलब है कि भाजपा नगर संयोजक पंकज शर्मा, संदीप तायल, संजय सैनी, राकेश कौशिक, रुस्तम यादव, राकेश कौशिक आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड पर स्थित एक होटल में अवैध धंधा होने की शिकायत करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed