{"_id":"5a6637444f1c1b8e268b5d43","slug":"151516648260-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सर्राफ से 70 हजार रुपए व सोने चांदी के आभूषण लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने सर्राफ से 70 हजार रुपए व सोने चांदी के आभूषण लूटे
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ से नकदी और गहने लूटे
शिवालाकलां। दुकान बंद करके घर लौट रहे सराफ से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर 70 हजार रुपये, तीन किलो चांदी के आभूषण और गले में पहनी एक सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटा और फरार हो गए।
थाना शिवालाकलां के गांव शिवालाखुर्द निवासी धर्मेंद्र वर्मा शिवालाकलां स्थित बाजार में सराफ की दुकान करता है। रविवार शाम वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। गांव के निकट पहुंचने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने धर्मेंद्र की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। हथियारों के बल पर बदमाशों ने धर्मेंद्र से लूटपाट शुरू कर दी। धर्मेंद्र ने इसका विरोध किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया। बदमाश 70 हजार रुपये नगद, चांदी के आभूषण, धर्मेंद्र के गले से एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। धर्मेंद्र ने अपने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सराफ की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।