फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पूर्ति विभाग के लापता संविदा लिपिक की हत्या

पूर्ति विभाग के लापता संविदा लिपिक की हत्या

Sun, 19 May 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
पूर्ति विभाग के लापता संविदा लिपिक की हत्या
पूर्ति विभाग के लापता संविदा लिपिक की हत्या
विज्ञापन

शेरकोट। पूर्ति विभाग धामपुर में संविदा पर कार्यरत लापता लिपिक का शव शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर छीपरी के पास से गुजर रही नहर से बरामद हुआ। लिपिक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक लिपिक की हत्या नूरपुर छीपरी निवासी एक महिला के साथ संबंधों के विरोध में हुई है। इस मामले में आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। लिपिक के पिता की ओर से शुक्रवार को दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट को अब हत्या में तरमीम कर कार्रवाई की जा रही है।
सीओ अफजलगढ़ कृपाशंकर कन्नोजिया ने बताया कि कोतवाली देहात के गांव लकड़ा निवासी वीपेंद्र सिंह (23) पुत्र नरेश कुुमार धामपुर पूर्ति विभाग में संविदा पर लिपिक के पद पर काम करता था। वीपेंद्र के शेरकोट थाने के गांव नूरपुरछीपरी निवासी पूनम से संबंध हो गए। आरोप है कि वीपेंद्र ने महिला की अश्लील वीडियो बना उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला का पति पुखराज सिंह चेन्नई में नौकरी करता है। महिला ने इस मामले की जानकारी पति को दी। पुखराज 14 मई को चेन्नई से घर आया, इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर वीपेंद्र को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
विज्ञापन

प्लान के तहत पूनम ने लिपिक वीपेंद्र को बहाने से फोन कर बृहस्पतिवार की रात अपने घर बुला लिया। पति-पत्नी ने उसकी घर पर ही चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी और रात उसके शव को गांव के पास से गुजर रही नहर में फेंक दिया। उधर, बृहस्पतिवार की रात जब वीपेंद्र घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता नरेश ने थाने में वीपेंद्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। शनिवार को वीपेंद्र का शव नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में पुखराज और उसकी पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। लिपिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed