फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो दिन पूर्व कश्मीर में मरने वाले का शव गांव पंहुचा

दो दिन पूर्व कश्मीर में मरने वाले का शव गांव पंहुचा

Sat, 09 Mar 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पूर्व  कश्मीर में मरने वाले का शव गांव पंहुचा
बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के गांव शाहलीपुर कोटरा उर्फ गांवड़ी निवासी अकील शाह का पुत्र अनीस (28) पिछले कई वर्षों से कश्मीर में चाट-पकौड़ी का ठेला लगाता था। कश्मीर में किराये के कमरे पर अनीस के साथ उसका छोटा भाई वसीम भी रहता था। बताया जाता है कि गत बृहस्पतिवार की रात्रि को अनीस का भाई वसीम अपने कमरे पर आया तो अनीस कमरे में बैठा टीवी देख रहा था। वसीम कमरे में सो गया। सोकर उठने पर वसीम ने देखा कि उसके भाई अनीस के सिर से खून बह रहा है। वसीम ने क्षेत्रीय पुलिस को घटना की सूचना दी तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अनीस को उपचार के लिए अस्पताल ले गयी। जहां चिकित्सकों ने अनीस को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई वसीम ने पास के थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव को मृतक के भाई वसीम के सपुर्द कर दिया। मृतक अनीस का शव शनिवार को यहां गांव पहुंचने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अनीस के दो छोटे बच्चें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed