{"_id":"5ba14b81867a557f032acb4c","slug":"141537297281-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलयास हत्याकांड में नामजद दो आरोपी गिरफतार, चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलयास हत्याकांड में नामजद दो आरोपी गिरफतार, चालान
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलियास हत्याकांड में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार
धामपुर। पुलिस ने युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। अभी दो और आरोपी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एसएसआई यशपाल सिंह ने बताया कि धामपुर हुसैनपुर निवासी 17 वर्षीय इलियास पुत्र मोहम्मद उमर को गांव के चार युवक सात सितंबर को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। लेकिन वह जब रात को घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। 11 सितंबर को इलियास का शव गांव के श्मशान के पास स्थित एक तालाब से बरामद हुआ था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में सोमवार रात हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों फरमान पुत्र यूनुस, गुलजार पुत्र कदीर को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। फरमान नई बस्ती धामपुर और गुलजार पुराना धामपुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इलियास की हत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया कि अक्सर मृतक से उनकी कहासुनी होती रहती थी। जब वह मछली पकड़ने को तालाब पर गए थे तो उनकी मृतक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान मारपीट के बाद उनके द्वारा इलियास को तालाब में धक्का दे दिया गया था। जिससे इलियास की मौत हो गई थी और वह घटना करने के बाद मौके से फरार हो गए थे।