{"_id":"5b1c24584f1c1bf67a8b45c6","slug":"141528570968-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए महिला की हत्या
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। गांव कासमपुर लेखराज में एक महिला की दहेज के लिए जहर देकर हत्या कर दी गई। महिला के भाई ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
स्योहारा क्षेत्र के गांव बंसतगढ खलीलपुर निवासी टिंकू कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी बहन सर्वेश (26) की शादी नहटौर क्षेत्र के गांव कासमपुर लेखराज निवासी पवन कुमार की से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। शनिवार को उसकी जहर देकर हत्या कर दी गई। सूचना पर गांव पहुंचे मायके वालों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी पति पवन कुमार को भी हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक सर्वेश के भाई टिंकू कुमार ने पति पवन कुमार, जेठ होशियार सिंह, सुनील कुमार, सास विमला देवी, देवर रिंकू के खिलाफ दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य फरार है, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है। साथ ही मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उधर, ससुराल वालों के मुताबिक शनिवार को दोनों पति-पत्नी खेत पर करेले की सब्जी तोड़ने गए थे। इसी दौरान दोनों में मामूली बात को लेकर बोलचाल हो गई। इसमें पवन ने सर्वेश को तमाचा मार दिया। इस पर सर्वेश गुस्से में घर आ गई और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने से उसकी मौत हो गई।