{"_id":"5af1e6534f1c1b3c0a8b8ba9","slug":"141525802579-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिले शव की शिनाख्त हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिले शव की शिनाख्त हुई
Updated Tue, 08 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर। सोमवार को गांव दौलतपुर के पास रामगंगा नहर में एक युवक का सड़ा गला शव मिला था। पुलिस ने पहचान न होने पर अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। नहर में शव मिलने की सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे स्योहारा थाने के गांव हरौली निवासी नरेश कुमार ने शव की पहचान अपने पुत्र नितिन कुमार (18) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि नितिन गांव के ही एक पावर कोल्हू में मजदूरी करता था। तीन मई को वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। काफी तलाश करने के बाद चार मई को उसकी स्योहारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। नितिन रामगंगा नहर तक कैसे पहुंचा और उसने आतमहत्या की अथवा उसकी हत्या कर शव नहर में फेंका गया? यह अभी रहस्य बना हुआ है। ग्रामवासियों की माने तो नितिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का लग रहा है। सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है।
उधर, पुलिस 24 मार्च को थाना क्षेत्र के गांव कुंडा में सड़क के किनारे मिली महिला के शव की शिनाख्त कराने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है। पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर इस मामले को ठंडे बस्त में डाल दिया है। महिला के हाथ में मिली अंगूठी पर 786 लिखा हुआा था। इससे उसके मुस्लिम होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। घटनास्थल को देखकर लग रहा था कि महिला की हत्या कर शव को वहां लाकर फेंका गया था।