फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ुकानदार का रुपये का बैग छीना

ुकानदार का रुपये का बैग छीना

Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ुकानदार का रुपये का बैग छीना
दुकानदार से एक लाख रुपये से भरा थैला छीना
विज्ञापन

गजरौलाशिव ।
एक दुकानदार से किसी चोकर ने नोटों से भरा थैला छीन लिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस में तहरीर दी गई है।
गांव गजरौलाशिव निवासी अजय कुमार की गांव में ही घर से कुछ दूरी पर नीरज मेडिकल के नाम से मेडिकल स्टोर है। अजय कुमार मेडिकल स्टोर में किराने का सामान भी बेचता है। शुक्रवार रात अजय कुमार मेडिकल स्टोर बंद करके घर पहुंचे। घर का दरवाजा खोलने के लिए पत्नी को आवाज लगाई। अजय कुमार के हाथ में पॉलीथिन में एक बैग था। बैग में करीब एक लाख रुपये व दो मोबाइल थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर आए एक चोर ने अजय कुमार के हाथ से पॉलीथिन छीन ली और जंगल की ओर फरार हो गया। अजय कुमार के शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। गांव वालों ने उचक्के को ढूंढने के लिए खेतों में तलाशी की, लेकिन कोई नहीं मिला। कोतवाली शहर के प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा व हलका इंचार्ज जगत सिंह भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पति को बरामद कराने की गुहार
गजरौलाशिव। गांव गजरौलाअचपल निवासी दीपशिखा ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को दिए पत्र में बताया कि उसका पति पिंकू निगम में लाइन मैन है। वह कंभौर बिजलीघर पर तैनात है। 26 सितंबर को वह घर से ड्यूटी पर गया था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा है। दीपशिखा ने निगम अधिकारियों से उसके पति को बरामद कराने में मदद की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed