{"_id":"59d935604f1c1bdb538b63fe","slug":"141507407200-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से चल रहा है नकली करेंसी का गोरखधंधा-ᄋᄂ₩ᅦU¢₩","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान से चल रहा है नकली करेंसी का गोरखधंधा-ᄋᄂ₩ᅦU¢₩
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के मुश्ताक को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी
दिल्ली में ही छुपा था कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर का मुनीर
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
नकली करेंसी का धंधा चलाने वाले पाकिस्तान के जायद खान उर्फ गुलजार के दूसरे एजेंट मुनीर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ दो अन्य लोग भी पकड़े गए हैं। देश में नकली करेंसी का धंधा पाकिस्तान से चल रहा है। मुनीर ने यह बात कुबूल की है। आरोपियों से दो लाख 86 हजार 500 के नकली नोट और नोट बनाने उपकरण बरामद किए गए हैं।
शनिवार को एसपी अमरोहा संतोष कुमार मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हसनपुर पुलिस ने 30 सितंबर को 16 लाख की विदेशी करेंसी और नोट बनाने के उपकरण के साथ अंतर्राष्ट्रीय गैंग का खुलासा किया था। जिसमें पांच लोग गिरफ्तार किए गए थे। गैंग के सरगना मुश्ताक अहमद खान गोजर निवासी सुमलर थाना व जिला बाडीपुरा जम्मू कश्मीर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मुश्ताक का साथी मुनीर निवासी कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर नहीं पकड़ा गया था। पुलिस ने मुश्ताक अहमद खान को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो गैंग के तीन सदस्य और पकड़े गए। इनसे जाली करेंसी और बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस रिमांड में मुश्ताक अहमद ने बताया कि उसने 2 लाख रुपये जम्मू कश्मीर निवासी मुनीर के पास रखे हैं जो उसके गैंग में काम करता है। इसके अतिरिक्त 2 लाख रुपये खानपुर दिल्ली निवासी विकास शर्मा के पास हैं। हसनपुर पुलिस टीम अभियुक्त मुश्ताक को लेकर नेहरू एन्क्लेव स्कूल ब्लाक शकरपुर दिल्ली पहुंची। जहां से दिल्ली पुलिस की सहायता से छापा मारकर मुनीर के घर से 2000, 500, 200 के 1,61,500 रुपये की जाली करेंसी, 5 जाली संदिग्ध पासपोर्ट, 6 जाली मार्कशीट, छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय व मोनाड यूनिवर्सिटी के चार कोरे सर्टिफिकेट एवं नकली नोट छापने के उपकरण, मतदाता पहचान पत्र, लैपटॉप, प्रिंटर, हार्ड डिस्क आदि बरामद हुए।
इसके बाद मुश्ताक को साथ लेकर पुलिस ने खानपुर दिल्ली में दबिश देकर विकास शर्मा निवासी घरौली थाना अंतु, जिला प्रतापगढ़, तथा विजय कुमार निवासी ग्राम दिग्गी थाना महागावा जिला गोंड्डा झारखंड, हाल निवासीगण दुग्गल कालोनी खानपुर थाना नेब सराय दिल्ली को गिरफ्तारी कर लिया। इनके कब्जे से 1 लाख 25 हजार की जाली करेंसी, लैपटाप, पैन कार्ड, सीडी का पैकेट व मोनाड यूनिवर्सिटी व मानव भारतीय यूनिवर्सिटी, असम यूनिवर्सिटी, कर्नाटक यूनिवर्सिटी आदि के नकली व कोरे अंक पत्र, सर्टिफिकेट व 5 मोबाइल फोन बरामद हुए। पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में हसनपुर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार शर्मा, उप निरीक्षक सतीश कुमार शर्मा, सुनील कुमार मलिक, कांस्टेबिल अरुण कुमार, विजेंद्र, कामेश्वर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
पाक के जायद खान के लिए काम करते हैं धंधेबाज
अमरोहा। देशी और विदेशी नकली करेंसी के इस काले धंधे में पकड़े गए जम्मू कश्मीर के मुश्ताक अहमद खान और मुनीर, पाकिस्तान के जायद खान उर्फ गुलजार के एजेंट हैं। ये दोनों उसी के लिए नकली करेंसी का काम करते हैं। ये बात तो मुश्ताक के पकड़े जाने पर ही साफ हो गई थी। वहीं मुनीर ने पूछताछ में बताया कि उसका संबंध बैंकाक, थाईलैंड में रहने वाली जनबा नामक लड़की से हुआ था। जो बैंकाक में पाक नागरिक जायद खान उर्फ गुलजार के लिए काम करती है। वह जनबा के माध्यम से जायद खान के लिए काम करता है।
पाक नागरिकों के लिए बनाते हैं फर्जी सर्टिफिकेट और नकली करेंसी
अमरोहा। पकड़े गए अभियुक्त विकास शर्मा ने पूछताछ पर बताया कि उसका संबंध कश्मीर के रहने वाले मुश्ताक व मुनीर से है। जो पाक नागरिक जायद खान के लिए काम करते हैं । वह बैंकाक में रहता है। उसके इशारे पर फर्जी सर्टिफिकेट व नकली करेंसी तैयार करते हैं। फर्जी सर्टिफिकेट से गैंग लोगों को बैंकाक, मलेशिया, नेपाल आदि भेजते है। पूछताछ में धंधे में शामिल जायद खान उर्फ गुलजार खान निवासी कराची पाकिस्तान और जनबा निवासी बैंकाक थाईलैंड, राजा दानिश निवासी कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर के नाम भी प्रकाश में आए हैं।
ये हुए गिरफ्तार
मुनीर अहमद ख्वाजा पुत्र वशीर अहमद ख्वाजा थाना करालपुरा जिला कुपवाडा जम्मू कश्मीर, हाल निवासी नेहरू इन्कलेव स्कूल ब्लाक सकरपुर दिल्ली, विकास शर्मा पुत्र राम संजीवन शर्मा थाना अन्तु जिला प्रतापगढ़ दुग्गल कालोनी खानपुर थाना नेब सराय दिल्ली, विजय कुमार पुत्र बिन्देश्वरी पोहार दिग्गी थाना महागावा जिला गोंड्डा झारखंड दुग्गल कालोनी खानपुर थाना नेब सराय दिल्ली गिरफ्तार किए गए हैं।