फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   इंस्पेक्टर का शव पंखे में लटका मिला

इंस्पेक्टर का शव पंखे में लटका मिला

Tue, 08 Aug 2017 12:37 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का शव  पंखे  में  लटका  मिला
खाद्य रसद विभाग के इंस्पेक्टर का शव पंखे पर लटका मिला
विज्ञापन

बिजनौर। खाद्य रसद विभाग के इंस्पेक्टर का शव संदिग्ध हालातों में कमरे में लगे छत के पंखे पर लटका मिला। परिजनों ने इंस्पेक्टर के ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को पंखे पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
कोतवाली शहर के गांव स्वाहेड़ी बुजुर्ग निवासी तेजपाल का पुत्र अरविंद (35) खाद्य रसद विभाग लखनऊ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। अरविंद के बच्चे और पत्नी ज्ञान विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। अरविंद रक्षाबंधन की छुट्टियों में घर आया हुआ था। सोमवार की सुबह अरविंद का शव किराए के मकान के एक कमरे में शव पंखे पर लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक पत्नी ने ही फोन करने उन्हें सूचना दी कि अरविंद ने फांसी लगाकर जान दे दी है। युवक के परिवार वालों ने उसके ससुराल पक्ष पर मारकर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। अरविंद के परिवार वालों मुताबिक पति-पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था। इसलिए उन्होंने अरविंद को मार दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस को मामले में तहरीर दे दी है। उधर, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव के मुताबिक मामला प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed