{"_id":"5bfedf3fbdec22419d12baa8","slug":"131543429951-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान निरस्तीकरण का फर्जी शासनादेश बनाने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन की दुकान निरस्तीकरण का फर्जी शासनादेश बनाने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी शासनादेश बनाने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रेहड़। गांव सुल्तानपुर खास निवासी देशराज पुत्र रनजीत ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गांव की सस्ते गल्ले की दुकान संचालित करता है। एक नवंबर को पूर्ति विभाग ने उसकी दुकान को निलंबित कर गांव चांदपुर से अटैच कर दिया था। तब से गांव के ही चार व्यक्ति दुकान हथियाने के लिए षड्यंत्र रच रहे थे। 22 नवंबर को गांव का रूप सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, कल्लू सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह अपने साथी राजेंद्र पुत्र वीरबल और महेंद्र सिंह पुत्र कलवा सिंह के साथ फर्जी शासनादेश की कॉपी लेकर उसके घर पहुंचा। घर पर पत्नी प्रवेश देवी अकेली थी। आरोपियों ने प्रवेश को शासनादेश दिखाकर दुकान के कागजात और ड्रम मांगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला से अभद्रता की। राशन डीलर ने पुलिस को फर्जी शासनादेश की कापी देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।