{"_id":"5b96c04f867a557fef6f7d24","slug":"131536606287-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नहटौर। परिजनों की डांट से क्षुब्ध 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का कुछ दलित युवकों से झगड़ा हो गया था। इस बीच परिजनों ने उसे डांट दिया। छात्र डांट से आहत हो गया। उधर, परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम रघुनाथपुर निवासी नौबहार सिंह का पुत्र अर्चित चौधरी ऑक्सफोर्ड स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था। ग्रामीणों के अनुसार नौबहार सिंह का एक अमरूद का बाग है। जिसमें कुछ किशोरों ने पेड़ की टहनी को तोड़ दी। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दलित समाज के युवकों ने उसके घर पर धावा बोल दिया था। परिजनों ने इसपर छात्र को डांट दिया। हालांकि छात्र ने खुद को निर्दोष बताया। आहत छात्र ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।