{"_id":"5abe85044f1c1bed618b4929","slug":"131522435332-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादा गुलदार का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मादा गुलदार का शव मिला
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। स्योहारा क्षेत्र के गांव गैराबाद के जंगल में एक खेत से मादा गुलदार का शव पड़ा मिला है। वन विभाग ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शुक्रवार को किसानों ने एक खेत में गुलदार का शव पड़ा देखा। शव तीन से चार दिन पुराना था। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी तो उनमें हड़कंप मच गया। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की टीम ने मादा गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया। मादा गुलदार के सीने पर घाव का निशान था। इसी घाव से अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई है। गुलदार की आयु एक साल है। यह माना जा रहा है कि मादा गुलदार के सीने में मिला घाव किसी हाथी के दांत से प्रहार का हो सकता है। कुछ गांव वाले गुलदार की किसी शिकारी द्वारा हत्या करने की बात भी कह रहे हैं। मुख्य पशुधन चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र चौधरी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट वन विभाग के अधिकारियों को भेज दी गई है।